चूरू: ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में कटौती के विरोध में शिक्षकों ने दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Apr 7, 2026 राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में 10 दिन की कटौती के विरोध में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र झोरड़ और मंत्री गजानंद मेघवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त मुख्य शिक्षा सचिव के नाम भेजे ज्ञापन में निर्णय वापस लेने की मांग की गई है।