शामली: झिंझाना थाना पुलिस ने चौसाना गांव के युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 21, 2026 शुक्रवार को शामली के झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव चौसाना निवासी रवि पुत्र सोम्मा को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से बरामदगी में एक अवैध देशी तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।