देेेवरिया: हरपुर से अयोध्या के लिए पैदल निकले तीन दोस्त, रामनाम के सहारे तय करेंगे 150 किमी का सफर
Deoria, Deoria | Jan 17, 2024 तीन दोस्तों का दृढ़ संकल्प रामनाम के सहारे तय करेंगे 150 किमी का सफर देवरिया जनपद की गौरी बाजार ब्लाक स्थित हरपुर गांव से अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर तीन दोस्त निकले हैं। जिसमें मुकेश कुमार गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता यह तीनों लोग आज बुधवार को सुबह 11:00 बजे से अपने घर से पैदल जय श्री राम का नारा लगाते हुए हाथ में झंडा और पीछे एक पोस्टर लगाकर पदयात्रा के लिए निकले हैं।