देेेवरिया: भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यालयों में अगले 2 दिनों के लिए छुट्टी बढ़ी, बीएसए ने किया आदेश जारी
Deoria, Deoria | Jan 17, 2024 भीषण ठंड को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बुधवार की शाम को कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यालयों में अगले 2 दिनों के लिए छुट्टी बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि ज़िले के अंतर्गत कक्षा 1 से आठवीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के परिषदीय एवं अन्य समस्त बोर्ड माध्यम से संचालित विद्यालयों में 18 जनवरी और 19 जनवरी को शिक्षण कार्य बंद रहेंगे। इस दौरान छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं आएंगे वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।