देेेवरिया: शहर में खुले में मांस का विक्रय करने वालों पर नापा और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान चलाकर की कार्रवाई
Deoria, Deoria | Jan 17, 2024 जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार की सुबह नगर पालिका परिषद और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के कई स्थानों पर खुले में मांस विक्रय करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की और निर्देश दिए गए। जहां स्टेशन रोड पर 14 दुकानों का निरीक्षण किया गया। सात अस्थाई दुकानों पर कार्रवाई की गई। वही भटवलिया चौराहे पर तीन दुकानदारों को उनके स्थाई निर्माण में स्थानांतरित किया गया।