जमुई: तेलार गांव में छत से गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत,शव को पीएम के लिए लाया अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 20, 2024 तेलार गांव निवासी 50 वर्षीय सिंघेश्वर चौधरी की छत से गिरकर मौत हो गई। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि सिंघेश्वर अपने घर की छत पर सो रहा था और जब वह सोकर उठा तो छत से उतरते समय गिरकर उसकी मौत हो गई।