बसवा: बांदीकुई में एएनएम से दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ANM संघ ने किया प्रदर्शन
Baswa, Dausa | Jan 21, 2025 बांदीकुई में एक डॉक्टर द्वारा एएनएम के साथ किए गए दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार कोदोपहर 12:00 बजे से4:00 बजे तक एएनएम संघ ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।मामला 4 जनवरी का है, जब राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर कपिल धाबाई का एएनएम कांता सैन से फोन पर बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।