बिहार: खुदागंज थाना क्षेत्र के जेठऊना गांव में मां-बेटी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 22, 2026 खुदागंज थाना क्षेत्र के जेठऊना गांव में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक कमरे से मां-बेटी का शव बरामद किया गया। दोनों के गले पर स्पष्ट निशान मिलने से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।बुधवार की सुबह 8 बजे शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार के हवाले किया गया। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू क