Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
nareshsirdlla
1
रजौली: तालाब के पास 80 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार
Rajauli, Nawada
| Dec 10, 2025
रजौली थाना क्षेत्र के तालाब के पास पुलिस ने बुधवार शाम एक शराब लदी बाइक जब्त की, जिसमें 80 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद हुई। हालांकि, शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।
#crime
#national
#robbery
MORE NEWS
धूमधाम से मनाया गयाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सनोज कुमार संगम रजौली अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंटर विद्यालय के मैदान में भव्य योग, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बाल कृष्ण प्रसाद यादव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त नवोदय विद्यालय पटना के ऑर्गेनाइजर सहायक निदेशक अरबिंद कुमार यादव ने योग के आध्यात्मिक, दार्शनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं सेना के सेवानिवृत्त मेजर रामरतन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय परंपरा में योग का अपना महत्व है।वहीं पतंजलि के योग शिक्षक न्यूटन कुमार ने योग के बारे में बताया कि आदि गुरु भगवान शिव माने जाते हैं, जिन्होंने मानव कल्याण हेतु योग का ज्ञान प्रदान किया। आगे चलकर महर्षि पतंजलि ने योग को व्यवस्थित रूप देते हुए अष्टांग योग का प्रतिपादन किया, जिसमें यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि का वर्णन है। उन्होंने कहा कि आज जब संसार तनाव, अशांति और भौतिकता की चुनौतियों से जूझ रहा है, तब योग मानवता के लिए आशा का प्रकाश बनकर उभरा है। योग व्यक्ति को स्वस्थ शरीर, शांत मन, निर्मल बुद्धि और आध्यात्मिक चेतना प्रदान करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग, प्राणायाम और ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक बंधु एवं समाज के जागरूक लोग उपस्थित रहे।
Rajauli, Nawada | Jun 21, 2026
रजौली डिफेंस एकेडमी में 20 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मानित नवादा जिल के रजौली डिफरेंस अकैडमी कोच विशाल कुमार और ट्रेनर सनोज कुमार के द्वारा रजौली महादेव मोड स्थित के जीएफ होटल में सह सम्मानित बिहार पुलिस 19838 पोस्टपेड फाइनल मेरिट में बिहार पुलिस 18 अग्निवीर 02 शामिल छात्रों को सम्मान समारोह आयोजित किया गया उनका स्वागत अकादमी के संचालक एवं कोच कृति विशाल कुमार ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 20 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया
Rajauli, Nawada | Jun 16, 2026
*सात निश्चय-3 के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित, जिला स्तर पर 36 शिकायतों की सुनवाई* सनोज कुमार संगम बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के तहत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 36 शिकायतें दर्ज कराई गईं। प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना रोह अंतर्गत ग्राम विष्णुनगर निवासी सुनीता देवी द्वारा जंगली हाथी के उत्पात से संबंधित शिकायत, थाना पकरीबरावां अंतर्गत ग्राम मेधीपुर निवासी किशोर प्रसाद सिंह द्वारा विद्युत तार एवं पोल से संबंधित आवेदन, थाना वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम बाघीबरडीहा निवासी पन्ना लाल साव द्वारा कांड संख्या-510/25 से संबंधित आवेदन तथा थाना रोह अंतर्गत ग्राम मोरमा निवासी विभा कुमारी द्वारा दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी राहत मिल सके। इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा तथा नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
Rajauli, Nawada | Jun 15, 2026
*शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता अभियान का शुभारंभ, एलईडी युक्त जागरूकता वाहन रवाना* सनोज कुमार संगम नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता, नवादा डॉ. अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एलईडी युक्त किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता वाहन जिले के सभी 14 प्रखंडों का भ्रमण करेगा तथा प्रतिदिन एक प्रखंड की तीन पंचायतों में पहुंचकर किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएगा। जिला कृषि पदाधिकारी, नवादा श्री अजीत प्रकाश ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों का समावेश एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक समय पर पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसान जागरूकता वाहन किसानों को उन्नत एवं लाभकारी खेती के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक करेगा। एलईडी युक्त इस जागरूकता वाहन के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं तकनीकी जानकारियों को ऑडियो-वीडियो माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही खरीफ मौसम में डीबीटी के माध्यम से कृषि अनुदान वितरण, कृषि उपादानों के वितरण, फसल प्रदर्शन कार्यक्रम एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। अभियान के दौरान जीरो टिलेज तकनीक से धान की सीधी बुआई, जल एवं श्रम की बचत करने वाली आधुनिक कृषि पद्धतियों, उत्पादन लागत में कमी लाने वाले उपायों तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के संबंध में किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मक्का, बेबी कॉर्न एवं स्वीट कॉर्न की उन्नत खेती, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उपयोग, फसल विविधीकरण एवं आय वृद्धि के उपायों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। किसानों को किसान मेला, किसान पाठशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषक परिभ्रमण, प्रक्षेत्र दिवस एवं कृषि गोष्ठियों में सहभागिता से प्राप्त होने वाले तकनीकी लाभों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे नवीन कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि कर सकें। अभियान के तहत संतुलित उर्वरकों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मिट्टी जांच के महत्व, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि में ड्रोन तकनीक के प्रयोग तथा कृषि जनकल्याण चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक एवं सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा। किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन लागत कम करने तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को दीर्घकाल तक सुरक्षित रखने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी। यह जागरूकता अभियान किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं एवं तकनीकी जानकारियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को नवीन तकनीकों को अपनाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर एवं समृद्ध किसान बनने में सहायता मिलेगी।
Rajauli, Nawada | Jun 15, 2026
नवादा जिले के रजौली में बाइक की तेल टंकी के नीचे से देसी शराब बरामद। #viral #shorts #reels #video
Rajauli, Nawada | Jun 15, 2026