सिमडेगा: सिमडेगा डीसी ने बुधराटोली के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई पूरी कर चुके बच्चों को प्रमाण पत्र बांटे
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के द्वारा गुरुवार को 12:00 बजे बुधराटोली स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर नवारंभ उत्सव में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी की पढ़ाई पूरी कर चुके बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर विदाई दिया। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी गर्भावस्था से लेकर 6 वर्ष की आयु तक शिक्षा के साथ-साथ पोषण का भी केंद्र है और बच्चों की यह पहली पाठशाला है ।