सदर: दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों का पिंडदान
वाराणसी। पितृपक्ष की मातृ नवमी पर दशाश्वमेध घाट पर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अनूठा अनुष्ठान हुआ। आगमन सामाजिक संस्था के तत्वावधान में संस्थापक सचिव डॉ. संतोष ओझा ने वैदिक आचार्यों के सानिध्य में कोख में मारी गईं करीब 10 हजार अजन्मी बेटियों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया।