🚨 हल्द्वानी में शनि बाजार का मामला फिर गरमाया!
हल्द्वानी के शनि बाजार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार कथित अवैध वसूली की शिकायतों के बीच अब शनि बाजार को दोबारा सड़क पर लगाए जाने का मामला भी सामने आ रहा है।
वहीं, अब लोगों ने बुध बाजार को लेकर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर एक ही ठेकेदार को बिना टेंडर के बुध बाजार लगाने की अनुमति कैसे दी गई?
क्या नगर निगम की ओर से इसके लिए कोई नियम, आदेश या प्रक्रिया अपनाई गई है? अगर टेंडर नहीं हुआ, तो अनुमति किस आधार पर दी गई?
इन तमाम सवालों पर नगर आयुक्त ने क्या जवाब दिया?
🎥 पूरी बात सुनिए और खुद तय कीजिए कि मामला आखिर क्या है।
#Haldwani #ShaniBazaar #BudhBazaar #HaldwaniNews #NagarNigamHaldwani #IllegalRecovery #UttarakhandNews #BreakingNews #i7News
Haldwani, Nainital | Aug 31, 2026