तरबगंज: नवाबगंज थानाक्षेत्र के कनकपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, 4 घायल, पुलिस ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
नवाबगंज थानाक्षेत्र के कनकपुर में पुरानी रंजिश को लेकर संजय कुमार व रामजी यादव के बीच हुई जबरदस्त मारपीट में 4लोग चोटिल हो गए।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने संजयकुमार की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में सात लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष अभयसिंह ने बुधवार शाम 5बजे बताया कि मारपीट के वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है।