लातेहार: उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
जिले के उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी मामलों की जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।