डिंडौरी: वार्ड क्रमांक 7, पुल चौराहा में पाइपलाइन टूटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद, वीडियो वायरल
डिंडौरी के वार्ड क्रमांक 7 पुल चौराहा में पाइप लाइन टूट जाने के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार सुबह 10:00 से वायरल हो रहा है। दरअसल एक ओर भीषण गर्मी के चलते ग्रामीण और आमजन पानी के लिए तरस रहे हैं और चक्का जाम करते हुए पानी कि मांग कर रहे है तो वही दूसरी ओर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा।