जींद: जींद:हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम के नाम जेजेपी कार्यालय प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Jind, Jind | Feb 24, 2024 हरियाणा विधानसभा में रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को उठाने के लिए हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जींद का प्रतिनिधिमंडल आज शनिवार को जींद शहर में स्थित जेजेपी कार्यालय में पहुंचा। जहां पर उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नाम कार्यालय प्रभारी गुरदीप सांगवान को अपना ज्ञापन सौंपा।