जींद: जींद महिला थाने में विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व देवर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 24, 2024 जींद जिला के एक गांव निवासी विवाहिता ने गति दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके ससुरालजनों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया और उसके देवर ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की । आज शनिवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति व देवर को नामजद कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।