जींद: शहर के नेहरू पार्क में संपन्न हुई पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक
Jind, Jind | Feb 24, 2024 जींद शहर के नेहरू पार्क में आज शनिवार को पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान व महिला विंग की प्रधान अनुराधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से से की। बैठक को मुख्य रूप से समिति के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर व अनुशासन समिति अध्यक्ष वजीर गांगुली ने संबोधित किया।