Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image

*सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी राहत, 48.32 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार* *मध्यप्रदेश कैबिनेट ने जनकल्याण के लिए कई अहम फैसले किए* *प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए 21 हजार 485 करोड़ रुपये की स्वीकृति* *स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन-पंजीयन योजना का वित्तीय भार 3800 करोड़ रुपये राज्य शासन करेगा वहन* भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 जून को जन-कल्याण के कई निर्णय लिए। उनके नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। कैबिनेट ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 की स्वीकृति दी। कैबिनेट ने निर्णय लिया कि प्रदेश में स्वामित्व योजना में जिन भू-खण्डधारियों के अधिकार अभिलेख निर्मित किए गए हैं उन्हें आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिए इन निर्मित अधिकार अभिलेखों का पंजीयन कराया जाए। इसके लिए डीड ऑफ कन्वेयेंस का निष्पादन एवं पंजीयन किया जाएगा, ताकि नागरिक आवश्यकतानुसार गृह निर्माण, व्यवसाय एवं कृषि संक्रियाओं आदि के लिए ऋण प्राप्त कर अपनी आजीविका एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान के तहत कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। अब तक कुल 68.11 लाख अधिकार अभिलेखों का निर्माण किया गया है। इसमें 48.32 लाख निजी संम्पत्तियां शामिल है। अधिकार अभिलेखों के पंजीयन के लिए नागरिकों से स्टाम्प ड्यूटी अथवा पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। संपूर्ण व्यय राशि 3800 करोड़ रुपये का वहन राज्य शासन करेगा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश पहला राज्य होगा जहां ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी के नागरिकों के भू-खण्ड संबंधी अधिकार सुरक्षित कर उनकी आर्थिक उन्नति के मार्ग को प्रशस्त किया जा रहा है। स्वामिव योजना में मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी में निवासरत नागरिकों को उनका वैधानिक अधिकार प्रदान करने के लिए अधिकार अभिलेखों का निर्माण ड्रोन तकनीक का उपयोग करते हुए किया गया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने, प्रक्रिया निर्धारण, समय-समय पर समीक्षा के लिए आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जायेगा। इस समिति में महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, आयुक्त कोष एवं लेखा, आयुक्त-संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा प्रबंध संचालक एमपीएसईडीसी, सदस्य होंगे एवं आवश्यकतानुसार विषय विशेषज्ञों को संयोजित किया जा सकेगा। योजना के प्रचार-प्रसार, मुद्रण व्यय एवं जन-जागरुकता गतिविधियों के संचालन के लिए राज्य स्तर पर 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। योजना का विस्तृत परिपत्र एवं समय-समय पर आवश्यकतानुसार स्पष्टीकरण आदि जारी करने के लिए राजस्व विभाग को अधिकृत किया गया है। *लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत लगभग 17 हजार 59 करोड़ रुपये की स्वीकृति* कैबिनेट ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत लगभग 17 हजार 59 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्सालय योजना के 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक निरंतर संचालन के लिए 14,363.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। योजना के अंतर्गत प्रदेश के जन सामान्य को निशुल्क गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराये जाने एवं प्रदेश में चिकित्सा के लिए मानव संसाधन विकसित किए जाने के लिए 12 जिला मुख्यालयों पर मेडिकल कॉलेजों एवं संबद्ध अस्पतालों का संचालन राज्य शासन द्वारा किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम के सुदृढ़ीकरण से संबंधित योजना के लिए 657 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश में संचालित मेडिकल कॉलेजों में भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मापदंडों के अनुरूप अतिरिक्त अधोसंरचना का निर्माण, नवीन मशीनें एवं उपकरणों के प्रतिस्थापन के फलस्वरूप अतिरिक्त स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम सीटों में वृद्धि होगी। इससे राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के साथ-साथ जन सामान्य को सुदूर ग्रामीण अंचल से जिला स्तर तक चिकित्सा सुविधा के लिए चिकित्सीय मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। कैबिनेट ने नए चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण से संबंधित योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृति अनुसार उज्जैन ,सिवनी, छतरपुर, दमोह और बुदनी में नए मेडिकल कॉलेजों का भवन निर्माण किया जाएगा। एमबीबीएस सीट्स में वृद्धि की योजना के लिए 838 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। योजना में प्रदेश के संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में अधोसंरचना निर्माण, आधुनिक उपकरणों की स्थापना, पठन-पाठन एवं महाविद्यालयीन गतिविधियों के लिए आवश्यक उपकरण दिए जा सकेंगे। इससे राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल से एमबीबीएस सीटों की वृद्धि की स्वीकृति मिल सकेगी। *बच्चों को यूनिफॉर्म देने का अहम फैसला* कैबिनेट ने निर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन, पिपल्याहाना, इंदौर के पुनरीक्षित निर्माण कार्य की लागत राशि 411 करोड़ 1 लाख रुपये को पुनरीक्षित कर 626 करोड़ 61 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट ने 1-8वीं तक के विद्यार्थियों को सत्र 2026-27 से निविदा प्रक्रिया के माध्यम से सिली-सिलाई यूनिफॉर्म देने का निर्णय लिया है। निविदा प्रक्रिया के लिए मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम को अधिकृत किया गया है। शासकीय शालाओं में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले 2 जोड़ी यूनिफॉर्म दिया जाना लक्षित है। इससे समय सीमा में विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त गणवेश प्रदाय सुनिश्चित हो सकेगा।

MORE NEWS

Satna. अंधेरी पुलिया स्टेशन मार्ग पर घंटों से भीषण जाम जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी,

Satna. अंधेरी पुलिया स्टेशन मार्ग पर घंटों से भीषण जाम जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी,

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 2, 2026

सतना के लाल ने किया कमाल

ग्वालियर में आयोजित मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में अभिषेष बघेल का दबदबा, लगातार तीसरी बार बने बेस्ट लिफ्टर ऑफ मध्यप्रदेश

ग्वालियर में 30-31 मई 2026 को आयोजित मध्यप्रदेश मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सतना जिले के ग्राम मरौहा निवासी अभिषेष बघेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार "बेस्ट लिफ्टर ऑफ मध्यप्रदेश" का खिताब अपने नाम कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

अभिषेष बघेल ने प्रतियोगिता के दौरान दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया और लगातार तीसरे वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल सतना जिले बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।

उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अभिषेष बघेल का चयन महाराष्ट्र में 18 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से क्षेत्र एवं प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है तथा सभी ने उनके सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अपनी सफलता पर अभिषेष बघेल ने इसका श्रेय अपने पिता योगेंद्र प्रताप सिंह, माता मंगलेश सिंह, पत्नी डॉ. प्रीति सिंह, बहन डॉ. अपर्णा सिंह, तथा आशुतोष मिश्रा एवं अमितेश मिश्रा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अभिषेष की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, खेल प्रेमियों एवं पावरलिफ्टिंग समुदाय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

लगातार तीन बार "बेस्ट लिफ्टर ऑफ मध्यप्रदेश" का खिताब जीतकर अभिषेष बघेल ने प्रदेश के मास्टर्स पावरलिफ्टिंग जगत में अपनी विशेष पहचान स्थापित की है और वे राष्ट्रीय स्तर पर भी मध्यप्रदेश से पदक की प्रबल उम्मीद माने जा रहे हैं।

सतना के लाल ने किया कमाल ग्वालियर में आयोजित मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में अभिषेष बघेल का दबदबा, लगातार तीसरी बार बने बेस्ट लिफ्टर ऑफ मध्यप्रदेश ग्वालियर में 30-31 मई 2026 को आयोजित मध्यप्रदेश मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सतना जिले के ग्राम मरौहा निवासी अभिषेष बघेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार "बेस्ट लिफ्टर ऑफ मध्यप्रदेश" का खिताब अपने नाम कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। अभिषेष बघेल ने प्रतियोगिता के दौरान दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया और लगातार तीसरे वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल सतना जिले बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अभिषेष बघेल का चयन महाराष्ट्र में 18 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से क्षेत्र एवं प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है तथा सभी ने उनके सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अपनी सफलता पर अभिषेष बघेल ने इसका श्रेय अपने पिता योगेंद्र प्रताप सिंह, माता मंगलेश सिंह, पत्नी डॉ. प्रीति सिंह, बहन डॉ. अपर्णा सिंह, तथा आशुतोष मिश्रा एवं अमितेश मिश्रा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभिषेष की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, खेल प्रेमियों एवं पावरलिफ्टिंग समुदाय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। लगातार तीन बार "बेस्ट लिफ्टर ऑफ मध्यप्रदेश" का खिताब जीतकर अभिषेष बघेल ने प्रदेश के मास्टर्स पावरलिफ्टिंग जगत में अपनी विशेष पहचान स्थापित की है और वे राष्ट्रीय स्तर पर भी मध्यप्रदेश से पदक की प्रबल उम्मीद माने जा रहे हैं।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 2, 2026

सतना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का  वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 जिले की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का  वेतन वृद्धि और मानदेय समय पर देने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के बैनर तले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

सतना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जिले की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का वेतन वृद्धि और मानदेय समय पर देने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के बैनर तले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 2, 2026

सतना,वन विभाग की टीम पहुंची सगमनिया नैना।
वन विभाग को मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम नैना सगमानिया पहुंची । जानकारी के मुताबित वहां रहने वाले रामा धार वंशल के घर में जंगली पशु को मारने की सूचना मिली थी। जब टीम वहां पहुंची घर पर ताला लटका मिली। डॉग स्काड की मदत से जब सर्च किया गया तो खून की लथपथ पालीथीन जिसमें शिकार कर लाया गया था साथ ही बर्तन मिले। घर सर्च की करने के बाद धारदार हथियार पाए गए सूअर के बाल बरामद किया गया। वन विभाग जानकारी जुटा कर कार्यवाही कर रही है।

सतना,वन विभाग की टीम पहुंची सगमनिया नैना। वन विभाग को मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम नैना सगमानिया पहुंची । जानकारी के मुताबित वहां रहने वाले रामा धार वंशल के घर में जंगली पशु को मारने की सूचना मिली थी। जब टीम वहां पहुंची घर पर ताला लटका मिली। डॉग स्काड की मदत से जब सर्च किया गया तो खून की लथपथ पालीथीन जिसमें शिकार कर लाया गया था साथ ही बर्तन मिले। घर सर्च की करने के बाद धारदार हथियार पाए गए सूअर के बाल बरामद किया गया। वन विभाग जानकारी जुटा कर कार्यवाही कर रही है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 2, 2026

SDM कार्यालय के बाहर 75 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
लोकायुक्त रीवा की टीम ने आज ब्यौहारी एसडीएम कार्यालय के बाहर एक फोटोकॉपी दुकान पर बड़ी कार्रवाई की। यहाँ तहसीलदार कार्यालय के खंड लेखक (बाबू) लल्लू प्रसाद प्रजापति को ₹75,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया।आरोपी ने आवेदक रमेश रजक से दुकान विवाद के मामले में उनके पक्ष में अदालती आदेश करवाने के एवज में इस मोटी रकम की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

SDM कार्यालय के बाहर 75 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार लोकायुक्त रीवा की टीम ने आज ब्यौहारी एसडीएम कार्यालय के बाहर एक फोटोकॉपी दुकान पर बड़ी कार्रवाई की। यहाँ तहसीलदार कार्यालय के खंड लेखक (बाबू) लल्लू प्रसाद प्रजापति को ₹75,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया।आरोपी ने आवेदक रमेश रजक से दुकान विवाद के मामले में उनके पक्ष में अदालती आदेश करवाने के एवज में इस मोटी रकम की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 2, 2026