आज सीतामढ़ी जिले के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में सीतामढ़ी में संचालित सिंगल यूज़ प्लास्टिक रीसाइक्लिंग अभियान की सराहना की।
यह उल्लेख केवल सीतामढ़ी जिले के लिए सम्मान का विषय नहीं, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी के क्षेत्र में किए जा रहे हमारे सामूहिक प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।
यह उपलब्धि जिला प्रशासन, ग्रामीण विकास विभाग, सभी प्रखंडों, स्वच्छता कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों तथा जागरूक नागरिकों के निरंतर सहयोग, समर्पण और सक्रिय सहभागिता का परिणाम है।
इस प्रेरणादायी उपलब्धि पर सीतामढ़ी जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक-मुक्त सीतामढ़ी के निर्माण के अपने संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएं।
सीतामढ़ी जिला प्रशासन
जनभागीदारी • स्वच्छता • पर्यावरण संरक्षण
3 views | Sitamarhi, Bihar | Jul 26, 2026