सीतामढ़ी पुलिस की अपील: उपद्रवियों की पहचान में करें सहयोग
25 जुलाई को समाहरणालय गेट के पास हुए प्रदर्शन के दौरान पथराव मामले में सीतामढ़ी पुलिस ने अब तक 8 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। वहीं, पहले जारी की गई 123 संदिग्धों की तस्वीरों की संख्या बढ़कर अब 159 हो गई है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया, सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जारी तस्वीरों में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान होने पर पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाना को सूचना देने की अपील की गई है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
📍 क्या आप इनमें से किसी व्यक्ति को पहचानते हैं?
💬 अपनी जानकारी सार्वजनिक रूप से कमेंट में साझा न करें। सीधे पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाना को उपलब्ध कराएं।
#Sitamarhi #SitamarhiPolice #BreakingNews #BiharNews #PublicAlert #CrimeNews #ViralNews #SitamarhiNews