पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट पर स्नान के दौरान युवक डूबा, देर शाम तक नहीं मिला सुराग
कासगंज के कादरगंज गंगा घाट पर सोमवार दोपहर स्नान के दौरान 25 वर्षीय सूरज पुत्र नन्हे निवासी ककोड़ा, बदायूं गहरे पानी में डूब गया। वह अपने साथियों के साथ गंगा स्नान करने आया था। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टीमर की मदद से तलाश अभियान चलाया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।