छतरपुर नगर: छतरपुर में इंजेक्शन लगने से मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतक की पत्नी ने रविवार की दोपहर 3 बजे आरोप लगाया कि तीन दिन पहले हुए ऑपरेशन के बाद पति पट्टी बंधवाने अस्पताल आए थे। पट्टी के दौरान डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया और करीब 10 मिनट बाद उनकी मौत हो गई। महिला ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मां