इसराना में 14 जून को कांग्रेस का होगा बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम
इसराना:
कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी 14 जून को इसराना के निहाल गार्डन में एसआईआर के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इसराना विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ- वन नियुक्त किए हुए हैं। अब 14 जून को बीएलओ-टु के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मतदाता सूची से संबंधित कार्यों, नए वोट बनवाने, नाम संशोधन तथा अन्य चुनावी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9050586690 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पार्टी कार्यकर्ता समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों तक उनकी बात पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला पार्षद जगबीर सिंह, पूर्व सरपंच आशोक जागलान, सुरेंद्र कुंडू, अनिल सैनी, अरुण वाल्मीकि तथा महेंद्र रोड सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Israna, Panipat | Jun 12, 2026