आरा: मोतियाबिंद के 50 हजार से ज्यादा मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन होगा, शाहिदभवन के समीप प्रेस वार्ता कर मरीजों को बुलाया गया
Arrah, Bhojpur | Jan 12, 2026 बक्सर जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के कृतपुरा गांव में 15 दिसंबर से 31 मार्च तक श्री रणछोड़दासजीबापु चैरिटेबल हॉस्पिटल, राजकोट के तत्वावधान में चल रहे निशुल्क सबसे बड़े मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य बिहार के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को आधुनिक तकनीक से निशुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है। आरा में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई