टिब्बी: चक पांच जीजीआर रोही में ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसा या हत्या? अनुसंधान में जुटी पुलिस
टिब्बी क्षेत्र के चक पांच जीजीआर की रोही में रविवार दोपहर को ट्रेक्टर के टायर के नीचे आने से एक जनें की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं मृतक के भाई के दूसरे शहर में रहने के कारण रविवार देर शाम तक टिब्बी नही पहुंचे।