कटोरिया: कटोरिया प्रखंड के 6 पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, अंतिम दिन 45 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Katoria, Banka | Apr 9, 2026 कटोरिया प्रखंड के 6 पैक्स में होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गयी। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए 11 एवं प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए 34 प्रत्याशी ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रत्याशी एवं समर्थकों की जुटी भीड़ से शाम करीब 5 बजे तक प्रखंड मुख्यालय में गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।