राजपुर: राजपुर में सड़क से ऊंची नालियों के समाधान की पहल, सांसद चिंतामणि महाराज ने दिल्ली में उठाया मुद्दा
राजपुर शहर में सड़क से ऊंची बनी नालियों की समस्या से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज लगातार इस मुद्दे को लेकर प्रयासरत हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राजपुर की पूरी स्थिति से अवगत कराया और समस्या के जल्द समाधान की मांग की। राजपुर शहर