भीलवाड़ा: छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, कॉलेज गेट के ताले जड़कर किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा सेठ मुरलीधर मानसिंह राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने आज बुधवार को सुबह करीब 11 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर सेमेस्टर प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।