भीलवाड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राजस्थान सरकार की अकर्मण्यता एवं राजनेतिक द्वेषता पूर्वक किये जा रहे जन विरोधी कार्यों के विरोध स्वरूप जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।