भीलवाड़ा: 200 फिट रोड पर शराब के नशे में युवक ने झोपड़ी में लगाई फांसी, इलाज के दौरान हुई मौत
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के 200 फिट रोड पर गौ माता सर्कल के समीप रहने वाले एक युवक ने अपनी ही झोपड़ी में फांसी लगा ली,युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।