मखदुमपुर: मखदुमपुर पुलिस ने बन्देया गांव में लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक की
आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत की सफलता को लेकर मखदूमपुर थाना पुलिस ने सोमवार के दिन 2 बजे बन्देया गांव में जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जिसमें जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि 9 मई 2026 को लोक अदालत आयोजित है।