हथुआ: हथुआ में सनकी बंदर के आतंक से लोग परेशान, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
हथुआ नगर के वार्ड नंबर 11 व आसपास के क्षेत्र में पिछले 1 माह से एक सनकी बंदर के आतंक से लोग परेशान थे. वन विभाग गोपालगंज की टीम ने सोमबार दोपहर 1 बजे उसका सफल रेस्क्यू किया गया. टीम ने बंदर को पिंजड़े में कैद कर लिया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर ने अब तक सेकड़ों लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था.