बड़ौत: पट्टी मोल्हू बावली निवासी शराब तस्करी के आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार, लोयन निवासी वारंटी भी पकड़ा गया
Baraut, Bagpat | Jun 2, 2025 थाना बडौत पुलिस ने चैकिंग के दौरान शराब तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 32 फ्रूटी अवैध देशी शराब यूपी मार्का बरामद की गई है। थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे बताया कि आरोपी यशवीर उर्फ पप्पू पुत्र तेजपाल निवासी पट्टी मोल्हू बावली निवासी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।