महरौनी: छायन में लंबे समय से खराब पड़े बिजली के ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ग्राम छायन में बीते लंबे समय से खराब पड़े बिजली के ट्रांसफार्मर को बदलवाएं जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव में लगा हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।