LNIPE गुवाहाटी में छात्रा की मौत से आक्रोश, ग्वालियर में छात्रों का प्रदर्शन; सुनील शर्मा पहुंचे मौके पर,
ग्वालियर। LNIPE गुवाहाटी में छात्रा की मौत के मामले को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में ग्वालियर में भी छात्रों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के साथ ही मृत छात्रा के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मामले को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश दिखाई दिया और उन्होंने प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।