सिराथू: गिरधरपुर गढ़ी गौशाला के पास 200 से ज्यादा गोवंशों के साथ पकड़े गए राजस्थान के बबलू सिंह का कई दिन बाद हुआ चालान
शुक्रवार कड़ा धाम थाना इलाके के गिरधरपुर गढ़ी गौशाला पास से हिंदूवादी संगठन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगो के द्वारा एक व्यक्ति को 200 से ज्यादा गोवंशों के साथ पकड़ा गया था।इसपर कई तरीके के आरोप भी लगाए गए थे।खुलासा होने पर पता चला कि व्यक्ति राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का रहने वाला बबलू सिंह पुत्र मांगू सिंह है।मंगलवार को पुलिस ने कई दिन बाद चालान किया।