सिराथू: ईद पर दोस्त के साथ ननिहाल महमदपुर आया युवक हुआ लापता, अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के रहने वाले नौसेब ने बताया कि उनका भांजा ईद के मौके पर अपने ननिहाल आया था उसका दोस्त भी साथ में था।बताया कि ईद की शाम से वह लापता हो गया है।लापता युवक उमर और उसके दोस्त का पता नहीं चलने पर परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। मंगलवार को उमर के पिता रईस ने थाने में जाकर एक पत्र देते हुए पुलिस को सूचना दी है।