एत्मादपुर: छलेसर स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने आए युवक के साथ कई लोगों ने मिलकर की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Etmadpur, Agra | Apr 11, 2026 आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने आए युवक नीरज पर 8 से 10 दबंगों ने लाठी-डंडों और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई, जबकि आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और मिलीभगत के आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।