सोनुआ प्रखंड क्षेत्र में पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अटूट वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ वट सावित्री का व्रत रखा। पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में सजी-धजी महिलाओं ने वट वृक्ष (बरगद) की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।