दुधि: रिहंद बांध का जलस्तर 871.4 फीट पहुंचा, सभी फाटक बंद, टरबाइनों से हो रही पानी की निकासी, अधिकारी रख रहे हैं नजर
सोनभद्र के पिपरी स्थित रिहंद बांध में पानी की आवक कम होने के बावजूद जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार रात जलस्तर 871.1 फीट पहुंचने के बाद बांध के सभी फाटक बंद कर दिए गए थे। शनिवार सुबह जलस्तर बढ़कर 871.4 फीट रिकॉर्ड किया गया।फिलहाल बांध के सभी फाटक बंद हैं। पानी की निकासी जल विद्युत निगम की टरबाइनों के जरिए की जा रही है।