प्रतापगढ़: छोटीसादड़ी के शिक्षक महेश शर्मा सुमन को राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान-2026 से किया गया सम्मानित
छोटीसादड़ी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विद्यालयों के विकास के लिए भामाशाहों को प्रेरित करने वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा के शिक्षक महेश शर्मा सुमन को राजस्थान सरकार के 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और