बहराइच: नानपारा बाईपास के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की हुई मौत, मां को अस्पताल में भर्ती कराकर वापस घर जा रहा था युवक
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार युवक अपनी मां को अस्पताल में भर्ती करने के बाद वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से नानपारा बाईपास के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई।