बहराइच: बकशीपुरा पुराना ईंट भट्ठा खंडहर के पास से चोरी के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बक्शीपुर पुराना एट भट्ठा खंडहर के पास से चोरी से संबंधित एक अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त अजय निषाद पुत्र श्यामू निषाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 4600 भी बरामद किए गए हैं। अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।