गड़हनी: 31 अक्टूबर को गड़हनी में लगेगा रबी महाभियान शिविर, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण और बीज
रबी महाभियान 2026 के तहत 31 अक्टूबर को गड़हनी प्रखंड मुख्यालय पर कृषि विभाग के द्वारा प्रशिक्षण शिविर सह बीज वितरण शिविर लगेगा। इस प्रशिक्षण शिविर में किसानों को वैज्ञानिक के द्वारा रबी सफल बुआई की नई तकनीक और बिधि बताया जाएगा जिससे किसानों की आमदनी दोगुना हो सके। इसके लिये किसान सलाहकार अपने अपने पंचायत में किसानों को जानकारी दे रहे हैं।