मसौढ़ी: सरकारी विद्यालय की जमीन विवाद पर जल्द होगी बैठक, आंदोलन की रणनीति पर होगा मंथन
Masaurhi, Patna | Sep 27, 2026 भगवानगंज, मसौढ़ी 27 सितंबर 2026 । पटना जिला के मसौढ़ी प्रखंड अंतर्गत भगवानगंज में भगवानगंज उच्च माध्यमिक सरकारी विद्यालय की जमीन से जुड़े विवाद को लेकर जल्द ही ग्रामीणों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विद्यालय की जमीन से संबंधित दस्तावेजों, कथित कब्जे के प्रयास और हाल में जारी आदेश को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।