बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान, कई निर्देश जारी
बेगूसराय SP मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण को प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से चौक चौराहा, बाजार में गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया.