सहाड़ा: ग्राम पंचायत कारोई में दो माह से लगातार हो रही चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपित गिरफ्तार, चोरी किया सामान बरामद
कारोई थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कारोई के सरपंच भगवतीलाल टेलर ने 27 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट ग्राम पंचायत भवन ग्राम कारोई में पिछले करीब 2 माह से अलग अलग रात्रि को लोहे के सामान चोरी हो रहे हैं। चोर, पंचायत से करीब चार लोहे के साईन बार्ड, एक लोहे का गेट, लोहे की फाटक, चार लोहे के चद्दर, छह लोहे के पाईप, गैस की भट्टी आदि चुरा ले गए|