अलवर: अलवर में नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Alwar, Alwar | Jun 8, 2026 अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि करीब 20 दिन पहले एक युवक उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और अब तक वापस नहीं भेजा। महिला का आरोप है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में फंसाकर बेटी को अपने पास रखा हुआ है।