गणेश चतुर्थी की शुभकामनाओं के साथ फाजिलका वासियों को करण गिलहोत्रा फाउंडेशन की सौगात
फाजिलका में 10 दिनों तक दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’, करण गिलहोत्रा फाउंडेशन की ओर से टिकटों की व्यवस्था
14 सितंबर से रोज रात 8:30 बजे शो, ऑर्बिट सिनेमा में होगा प्रदर्शन; सरहद केसरी कार्यालय से मिलेंगी टिकटें
फाजिलका,11 सितंबर(सोनू वर्मा): गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर करण गिलहोत्रा फाउंडेशन ने समस्त फाजिलका वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक विशेष धार्मिक पहल की घोषणा की है। फाउंडेशन की ओर से 14 सितंबर से लगातार 10 दिनों तक धार्मिक एवं प्रेरणादायक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म का शो ऑर्बिट (संजीव) सिनेमा, फाजिलका में प्रतिदिन रात 8:30 बजे होगा।
फिल्म के टिकटों की व्यवस्था करण गिलहोत्रा फाउंडेशन की ओर से की जाएगी, ताकि शहरवासी अपने परिवार सहित इस धार्मिक एवं प्रेरणादायक फिल्म का आनंद ले सकें।
फाउंडेशन के संस्थापक करण गिलहोत्रा ने बताया कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और परिवारों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों तथा भगवान श्री हनुमान के साहस, भक्ति, समर्पण और आदर्शों से प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक और संस्कारयुक्त वातावरण के निर्माण में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। करण गिलहोत्रा ने शहरवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनें तथा धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायक संदेश से भरपूर फिल्म ‘हनुमान अंश’ का आनंद लें।
पहले टिकट लें, सीटें सीमित
सिनेमा हॉल में सीटों की संख्या सीमित होने के कारण फिल्म देखने के इच्छुक लोगों को पहले से टिकट प्राप्त करनी होगी। टिकटें 14 सितंबर दोपहर से सरहद केसरी कार्यालय से “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। टिकटों के लिए दीपक नगपाल मो. 8385800000 व बंटी शर्मा मो. 9417320136 पर सपर्क जा सकता है।